Jharkhand Crime News: गुमला में मर्डर, बिशुनपुर में धारदार हथियार से गला रेतकर 60 साल के बुजुर्ग की हत्या

Jharkhand Crime News: मीना देवी ने बताया कि उन लोगों ने पहले दरवाजा खोलने के लिए कहा. जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो उन 3-4 लोगों ने कहा कि मंगलेश्वर से हमलोगों को आधा घंटा अकेले में बात करनी है. यह कह कर वे लोग मंगलेश्वर उरांव को लेकर घर से बाहर चले गये.

Gumla News: गुमला जिला में बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लोंगा महुआ टोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक 60 साल के बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी है. वह इसी गांव के रहने वाले थे. उनका नाम मंगलेश्वर उरांव (60) है. मृतक की पत्नी मीना देवी ने बिशुनपुर पुलिस बताया कि गुरुवार रात 12:00 बजे अचानक 3-4 लोग उनके घर पहुंचे. घर का दरवाजा खुलावाया उनके पति का अपहरण कर लिया.

3-4 लोग आये और रात में मंगलेश्वर को घर से बाहर ले गये

इन लोगों ने कहा कि वे लोग बिशुनपुर से आये हैं. मीना देवी ने बताया कि उन लोगों ने पहले दरवाजा खोलने के लिए कहा. जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो उन 3-4 लोगों ने कहा कि मंगलेश्वर से हमलोगों को आधा घंटा अकेले में बात करनी है. यह कह कर वे लोग मंगलेश्वर उरांव को जबरन अपने साथ लेकर घर से बाहर चले गये.

Also Read: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, गुमला में गुस्साए लोगों ने घंटों NH- 78 किया जाम

तड़के तीन बजे मंगलेश्वर को ढूंढ़ने निकले परिवार के लोग

देर रात तक जब मंगलेश्वर घर नहीं लौटे, तो तड़के 3:00 बजे उन्हें ढूंढ़ने के लिए परिवार के लोग बाहर निकले. घर से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित लोंगा पुलिया के समीप उनका खून से लथपथ शव मिला. घटना की सूचना बिशुनपुर थाना को दी गयी. थाना प्रभारी सदानंद सिंह, गुमला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब, अभियान एसपी गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, घाघरा थाना प्रभारी, बिशुनपुर थाना के एसआई घनश्याम रवि अंकुर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लिया.

थानेदार सदानंद सिंह बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे हत्यारे

बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतक के शव को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. क्षेत्र में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है. थानेदार सदानंद सिंह ने बताया कि अपराधियों ने मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मृतक की पत्नी मीना देवी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश के कारण हुई प्रतीत हो रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जो भी दोषी होंगे, उन्हें गिरफ्तार कर उचित सजा दिलायी जायेगी.

रिपोर्ट- बसंत कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >