एसी दफ्तरों से निकल जनता के बीच जायें पदाधिकारी : अर्जुन मुंडा

पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

गुमला. भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त कुशासन और पानी-बिजली के संकट को लेकर भाजपा ने बुधवार को समाहरणालय चंदाली के समीप आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत व मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मौके पर भाजपा नेताओं ने बिजली पानी दे न सके जो वह सरकार निकम्मी है. जो सरकार निक्कमी है, वह सरकार बदलनी है के नारे लगाये. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एसी दफ्तर में बैठ कर पदाधिकारी समय बर्बाद नहीं करें, जनता के बीच जाकर कार्य योजना को क्रियान्वित करें. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के लिए कार्य करने का अवसर मिला है, तो अवसर का लाभ लेते हुए जनता के लिए कार्य करें. पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि गुमला में पानी व बिजली की स्थिति ठीक नहीं है. शहर के आधे क्षेत्र में आज भी पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी होती है. जनता के काम नहीं हो रहे हैं. पूर्व विधायक कमलेश उरांव व शिवशंकर उरांव ने कहा है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार नहीं चाहती है कि लोग खु्शहाल रहे. यहां हर दिन समस्याएं आ रही हैं. लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है. गुमला की भी स्थिति ठीक नहीं है. जनता यहां परेशानी में जी रही हैं. लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने की पहल नहीं हो रही है. गुमला के विधायक गायब हैं, उन्हें जनता से मतलब नहीं है. अमन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, भाजपा नेत्री सह जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा व भाजपा नेत्री सह नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव व संचालन महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया. आक्रोश प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं द्वारा जिलेवासियों को समुचित पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में भाजपा जिला के पदाधिकारी, सभी मंच व मोर्चा के पदधारी व कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >