टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित

टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित

गुमला. राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सदर प्रखंड में टीबी के उपचाररत व उपचारित मरीजों के बीच सीएसआर फंड से निक्षय मित्र के सहयोग से पोषण किट का वितरण किया गया. कुल 60 टीबी मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध करायी गयी, जिसमें मरीजों को आवश्यक पौष्टिक सामग्री दो किलोग्राम चना, दो किलोग्राम मूंग दाल, एक किलोग्राम गुड़, एक किलोग्राम मूंगफली व एक लीटर सरसों तेल दिया गया. यह सामग्री मरीजों को संतुलित आहार उपलब्ध कराने में सहायक होती है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे नियमित रूप से दवा का सेवन करते हुए शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने उपस्थित मरीजों को नियमित दवा सेवन, समय-समय पर जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही यह भी बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है. यदि मरीज उपचार को बीच में नहीं छोड़ें और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें, तो बीमारी ठीक होगी. मौके पर जिला यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम गुमला के विनय कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, सुधांशु भूषण मिश्रा, राजेश उरांव, टीबीएचभी अंशु निधि, दीपक कुमार साहू, सुनील कुमार, सुरेंद्र उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >