पीएलएफआइ के हार्डकोर उग्रवादियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

पीएलएफआइ के हार्डकोर उग्रवादियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

पालकोट. गुमला के पालकोट थाना की पुलिस ने फरार चल रहे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है. इसके तहत पीएलएफआइ के फरार दो हार्डकोर उग्रवादियों के घर पहुंच पालकोट पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. साथ ही उग्रवादी के परिजन व ग्रामीणों से अपील की कि फरार उग्रवादियों को कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए कहे. पुलिस के अनुसार पीएलएफआइ के फरार उग्रवादी जसपाल कोलटा, ग्राम- भकुवाटोली, थाना- कोलेबिरा, जिला- सिमडेगा व दूसरा पीएलएफआइ का फरार उग्रवादी अवतार मुंडा, ग्राम- बानो, जिला- सिमडेगा के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. दोनों फरार उग्रवादियों को कोर्ट में हाजिर होने का भी पुलिस द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है. मौके पालकोट पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे. बता दें कि इन दो उग्रवादियों ने पालकोट थाना क्षेत्र में कई उग्रवादी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके बाद से दोनों उग्रवादी लंबे समय से फरार चल रहे हैं.

वन विभाग ने सांप का किया रेस्क्यू

घाघरा. प्रखंड मुख्यालय के जलका रोड के एक घर की बाउंड्री से वन विभाग के कर्मियों ने लगभग दो फीट के रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू किया. उसे एक डब्बे में पकड़ कर अपने साथ ले गये. वन कर्मियों ने बताया कि सांप को जंगल में छोड़ दिया जायेगा. यह बहुत जहरीला सांप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >