गुमला. केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह सह करम मिलन समारोह हुआ. इसमें निशा भगत को केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय महिला अध्यक्ष बनाया गया एवं अमर तिर्की को रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष पद पर चुना गया. साथ ही रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मुंडा व गोला प्रखंड महिला अध्यक्ष सुनीता देवी को चुना गया. गोला प्रखंड के सचिव लखींद्र मुंडा को चुना गया. रांची जिला सरना समिति के सदस्य के रूप में लक्ष्मी मुंडा, अमित मुंडा, रवींद्र बिंहा, अजीत लकड़ा एवं केंद्रीय सरना समिति के सचिव के पद पर राकेश बड़ाइ व संरक्षक सधन उरांव को चयनित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला एवं सरना गमछा देकर स्वागत किया गया. साथ ही समाज में हमेशा हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले जय आदिवासी केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो, समाजसेवी कुदरंसी मुंडा, हर्षिता मुंडा को भी केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने फूल माला एवं सरना गमछा देकर सम्मानित किया. निशा भगत ने कहा कि आज आदिवासियों की परंपरा व संस्कृति पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. इससे आदिवासी अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए युवक युवतियों केंद्रीय सरना समिति में जुड़ रही हैं. कार्यक्रम में लोहरदगा, गुमला, मांडर, रामगढ़, गोला, हजारीबाग समेत अन्य जगहों से सैकड़ों सरना समिति की सदस्यता ग्रहण की है. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, संरक्षक भुवनेश्वर लोहार, गुमला जिला सरना समिति अध्यक्ष हांदु भगत, लोहरदगा जिला सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दलेश्वर उरांव, मांडर से बिरसा उरांव, आकाश उरांव, विनय उरांव, प्रमोद एक्का, नीरा टोप्पो, एंजल लकड़ा, आकाश उरांव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
