युवती की भुजाली से मार कर हत्या

पर्स व मोबाइल गायब

पालकोट(गुमला).

पालकोट में बुधवार की दोपहर अपराधियों ने तपकारा निवासी संजय साहू की पत्नी होलिका देवी (28) की पेट में भुजाली मार कर हत्या कर दी. होलिका देवी का शव दतली जलाशय के ऊपरी भाग बालकू पहाड़ के समीप पड़ा था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जब होलिका देवी की हत्या कर अपराधी भाग गये, तो वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा. पेट से खून निकल रहा था. शुरू में लगा कि गोली मारी गयी है. परंतु ग्रामीणों द्वारा चौकीदार अनिता किडो को सूचना दिया गया. इसके उपरांत थानेदार मोहम्मद जहांगीर घटनास्थल पहुंच कर शव की जांच किये तो पता चला कि भुजाली से मार कर हत्या की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला किसी काम को लेकर बुधवार की सुबह सात बजे घर से निकली थी. इस दौरान बालकू पहाड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसके गर्दन व पेट में तेजधार हथियार से मार कर हत्या कर दी. घटनास्थल से महिला का पर्स व मोबाइल भी गायब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >