दिल्ली में मिली मानव तस्करी की शिकार किशोरी, पालकोट पुलिस ने बरामद कर गुमला पहुंचाया

दिल्ली में बेची गई किशोरी को गुमला पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब सीडब्ल्यूसी किशोरी की काउंसिलिंग करेगी और मामले की जांच की जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

गुमला. मानव तस्करी के मामले में दिल्ली ले जाकर बेची गयी एक किशोरी को पालकोट थाना पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर गुमला पहुंचाया है. पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बाल गृह में देखरेख और संरक्षण के लिए भेज दिया गया है.

किशोरी की करेंगे काउंसिलिंग

किशोरी की काउंसिलिंग 5 सितंबर को CWC के सदस्यों द्वारा की जाएगी. काउंसिलिंग के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी को दिल्ली ले जाने वाले लोग कौन थे और उसके साथ किसी तरह की प्रताड़ना हुई है या नहीं.

ये भी पढ़ें: गुमला में फिल्मी ड्रामा: साली बोली- जीजा ने की कोर्ट मैरिज, पति बोला- दोनों को रखूंगा साथ

अप्रैल में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने अप्रैल महीने में पालकोट थाना में उसके लापता होने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को किशोरी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पालकोट थाना की टीम ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र से किशोरी को बरामद कर लिया.

CWC के आदेश पर बाल गृह भेजी गयी

पालकोट पुलिस किशोरी को छुट्टी के दिन बाल कल्याण समिति के सदस्यों के समक्ष लेकर पहुंची. CWC सदस्य सुजीत गोस्वामी और सुषमा कुमारी ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत आदेश पारित किया. आदेश के अनुपालन में पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करायी. इसके बाद उसे बाल गृह में देखरेख और संरक्षण के लिए सौंप दिया गया. अब CWC की काउंसिलिंग के बाद किशोरी से जुड़े मामले की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पुलिस भी मामले में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >