मामूली विवाद में अधेड़ की पिटाई

थाना में शिकायत दर्ज करायी

गुमला.

शहर के बाजार टांड़ में शनिवार को चांदनी चौक निवासी 46 वर्षीय अनिल कुरैशी को तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में हुआ. उसने थाना में तीन आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक अनिल साप्ताहिक बाजार में चिकेन की दुकान लगाता है. शनिवार को दुकान जाने के क्रम में दुकान के समीप एक रिक्शा वाला सब्जी उतार रहा था. उसने रिक्शे वाले को सड़क से किनारे रिक्शा करने के लिए कहा. तभी बाजार टांड़ कसाई मुहल्ला निवासी तबरेज, परवेज व टुन्ना ने अनिल कुरैशी के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिससे वह घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >