विंग्स आईटी के वार्षिकोत्सव में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता सम्मानित

गुमला के विंग्स आइटी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के 14वें वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. देखें पूरी रिपोर्ट.

गुमला. विंग्स आइटी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का 14वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को पालकोट रोड स्थित संस्थान परिसर में मनाया गया. समारोह में संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं, वर्तमान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया. मौके पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न रचनात्मक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. आयोजन के दौरान मेहंदी, चित्रकला, वीडियो ब्लॉगिंग, लोगो डिजाइनिंग और लूडो प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही. मेहंदी प्रतियोगिता में नुमा नाज, साक्षी कुमारी, शहजादी खातून और रजिया फातिमा ने प्रदर्शन किया.

चित्रकला प्रतियोगिता में जीशान, अंशिका व एलेक्स विजेता रहे. वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता में अंजली, निशा और रिया ने बेहतर प्रदर्शन किया. लोगो डिजाइनिंग में एलेक्स, दीपा एवं उदय ने स्थान बनाया. लूडो प्रतियोगिता में मुस्कान और अंजली विजेता बनी. प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

निदेशक अमित कुमार सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि संस्थान की 14 वर्षों की सफल यात्रा शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और विश्वास का परिणाम है. समारोह में पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने भी संस्थान से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >