एसडीओ, डीसी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

गुमला-रांची मार्ग पर बस किराया में हुई असामान्य वृद्धि के विरोध में नागरिकों ने एसडीओ, डीसी और डीटीओ को ज्ञापन सौंपकर किराए की समीक्षा की मांग की है।

गुमला. गुमला-रांची मार्ग पर हाल ही में लागू नयी बस किराया सूची में अधिक वृद्धि को लेकर नागरिकों की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी गुमला को ज्ञापन सौंप कर किराया सूची की निष्पक्ष समीक्षा और आवश्यक संशोधन की मांग की गयी है. ज्ञात हो कि गुमला-रांची मार्ग पर प्रतिदिन हजारों नागरिक अपने कार्यों से सफर करते हैं और उन्हें इस असामान्य किराया वृद्धि से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिलदार सिंह ने इस मामले में डीसी, डीटीओ व एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >