बिशुनपुर. थाना कांड संख्या 03/25 में नामजद व आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त सातो नवाटोली निवासी हरेंद्र उर्फ हरे उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि हरे उरांव झांगुर ग्रुप के रामदेव उरांव का करीबी सहयोगी है. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था. इस दौरान पुलिस उसकी तलाश में कई बार छापेमारी कर चुकी थी. लेकिन हर बार वह बच निकलता था. इधर, पुलिस को सूचना मिली थी कि हरे उरांव अपने गांव सातो नवाटोली आया हुआ है. सूचना की पुष्टि होते पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के घर पर छापामारी कर उसे विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया. हरे उरांव झांगुर ग्रुप का सक्रिय सदस्य है. हरे उरांव ने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभायी है. इसके खिलाफ बिशुनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के अलावा अन्य कई मामलों में संलिप्त होने की बात सामने आ रही हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
टेंपो में सवार कई लोग घायल
गुमला. शहर के जशपुर रोड रामनगर के समीप बस, स्कॉर्पियो व टेंपो में टक्कर हुई. इस हादसे में स्कॉर्पियो व टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टेंपो में बैठे कई यात्री घायल हो गये. हालांकि सभी को मामूली चोट लगी है. इस कारण किसी भी घायल को अस्पताल नहीं लाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
