झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बसिया प्रखंड की बैठक
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बसिया प्रखंड की बैठक
गुमला. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बसिया प्रखंड की बैठक रविवार को तुकई गांव में वरीय झारखंड आंदोलनकारी अल्फ्रेड आइंद के आवासीय परिसर में हुई. मौके पर वरीय आंदोलनकारी अल्फ्रेड आइंद व भोलानाथ सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने अस्तित्व, अस्मिता व बाल-बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए हथियार उठा कर एक और आंदोलन करने की जरूरत है. विशिष्ट अतिथि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयं संघर्ष करना है. प्रभारी अंथन लकड़ा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए लड़े हैं और अब सम्मान की लडाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि पहचान की लड़ाई आजादी से पूर्व से ही करते आ रहे हैं और आज भी लड़ना पड़ रहा है. यह दुर्भाग्य है कि बैठक में प्रखंड सचिव रतिया खड़िया, हीरालाल गोप, शिव शंकर सिंह, भूषण. सामुएल सुरीन, सुमंत आइंद, जयधर सिंह, ज्योतिष भेंगरा, बेंजामिन तिर्की, ज्योतिष लकड़ा, मतियस बरला, मड़वारी लोहरा, आश्रिता बरला, इपील आइंद, एमानी बरला, एथेल आइंद, जयवंती लकड़ा, प्रभु दान टोपनो, ईश्वर लाल साहू, निरंजन आइंद, बहालेन आइंद, एमानुएल कुल्लू, दुखन नगेसिया, अल्बर्ट सोरेंग, ग्रेगरी टेटे, पीयूष सोरेंग, बालमदीना बरला, हरिशंकर गोप, बंधु गोप, इमानुएल बाड़ा, विलसन टोपनो, सलन टोपनो, लक्ष्मीनाथ राम, सहदेव राम आदि उपस्थित थे.