एतवारी देवी के बेटों को बसिया कार्यालय में उपस्थित करायें : एसडीएम

पालकोट पहुंच एसडीएम ने वृद्ध महिला के परिवार वालों की ली जानकारी

पालकोट. बसिया एसडीएम जयवंती देवगम ने घर से निष्कासित 75 वर्षीय वृद्ध महिला एतवारी देवी के मामले की जांच की. जांच को लेकर एसडीएम शुक्रवार को पालकोट प्रखंड कार्यालय पहुंची थी. उन्होंने वृद्ध महिला एतवारी देवी के संबंध में जानकारी प्राप्त की. बतातें चले कि वृद्ध महिला एतवारी देवी को उसकी सौतन के बच्चों ने घर से निकाल दिया है. एतवारी देवी की काफी जमीन है. लेकिन घर से निकाले जाने के बाद वह बेघर हो गयी है और दर-दर भटक रही हैं. सालों पहले उसका पति चैतू मुंडा चाय पीने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह गायब हो गया. आज तक चैतू मुंडा का कुछ पता नहीं चल सका. उक्त वृद्ध महिला की समस्या को बीते दिनों प्रभात खबर में सौतन के बच्चों ने महिला को घर से निकाला, लाखों की है जमीन, फिर भी बेघर शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था. इसके बाद प्रशासन ने वृद्ध महिला की समस्या पर संज्ञान लिया. इधर प्रखंड कार्यालय में एसडीएम ने बीडीओ विजय उरांव व दक्षिणी भाग पंचायत की मुखिया जसिंता मिंज से एतवारी देवी व उसके परिवार वालों के बारे में जानकारी ली. बताया गया कि चैतू मुंडा व एतवारी देवी के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सुखदेव मुंडा खलासी का काम करता है. वह घर से बाहर रहता है. दूसरा बेटा दिलीप मुंडा पालकोट में ही रह कर मजदूरी करता है. इस पर एसडीएम ने बीडीओ व मुखिया को उसके दोनों बेटों का पता कर बसिया कार्यालय में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >