पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस में लगी ‘आग’, 47 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर, जानें रांची में कितनी है कीमत

LPG Price Hike, LPG Cylinder, Jharkhand News, Ranchi News, Petrol Price, Diesel Price : रांची : पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी ‘आग’ लग गयी है. पेट्रिलियम कंपनियों ने बुधवार (1 जुलाई, 2020) को रसोई गैस की कीमतें 47 रुपये बढ़ा दी. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में इसका अलग-अलग असर पड़ रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले लोगों के बजट पर भी इसका असर पड़ेगा.

रांची : पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी ‘आग’ लग गयी है. पेट्रिलियम कंपनियों ने बुधवार (1 जुलाई, 2020) को रसोई गैस की कीमतें 47 रुपये बढ़ा दी. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में इसका अलग-अलग असर पड़ रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले लोगों के बजट पर भी इसका असर पड़ेगा.

रांची में लोगों को 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर के लिए अब 4.50 रुपये अधिक चुकाने होंगे. लॉकडाउन के दौरान लगातार तीन महीने (मार्च, अप्रैल और मई, 2020) तक गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी आयी थी. मई, 2020 में सबसे ज्यादा 206 रुपये की कटौती की गयी थी. इसके बाद जून में कीमतों में 48.50 रुपये का इजाफा कर दिया गया.

जुलाई लगातार दूसरा महीना है, जब पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि की है. जून, 2020 तक लोगों को 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर के लिए 646.00 रुपये का भुगतान करना होता था. अब उन्हें 650.50 रुपये चुकाने होंगे.

Also Read: बड़कागांव : घर में घुसकर दलित महिलाओं से मारपीट व फेसबुक पर जातिसूचक शब्द लिखे जाने से आक्रोश

ज्ञात हो कि रांची और झारखंड समेत पूरे देश में एलपीजी की कीमतें अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं. जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा कर दिया जाता है. कम होने पर इसकी दरें घटा दी जाती हैं.

हालांकि, गरीब और पिछड़ों के लिए सरकार ने सब्सिडी की व्यवस्था कर रखी है. वर्तमान में बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 650.50 रुपये है. इस कीमत में हर महीने घट-बढ़ होती रहती है. सबसे स्वच्छ ईंधन माने जाने वाले एलपीजी की खपत हाल के वर्षों में भारत में बढ़ी है.

Also Read: Shravani Mela 2020 : देवघर में नहीं लगेगा श्रावणी मेला, सीएम हेमंत सोरेन ने भोलेनाथ से मांगी क्षमा

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि लगातार दूसरे महीने में पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई दोनों जगह 14.2 किलो का सिलिंडर 594 रुपये में मिलेगा. दिल्ली में इसके रेट में सिर्फ 1 रुपया की बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में प्रति सिलेंडर 3.5 रुपये, कोलकाता एवं चेन्नई में 4-4 रुपये महंगा हो गया है.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >