जीवन ईश्वर का अनमोल तोहफा : सिस्टर संगीता

परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में हुई कार्यशाला

चैनपुर. चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं स्टॉफ के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एल्कोहॉलिज्म और एडोलिसेंट हेल्थ विषय पर कार्यशाला हुई. मुख्य वक्ता एडवोकेट सिस्टर संगीता नगेसिया ने कहा कि जीवन ईश्वर का अनमोल तोहफा है. इस जीवन को किसी को छीनने, लूटने, ब्लैकमेल करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी, नशापान, शरीर का दुरुपयोग आज के विकसित समाज में व्याप्त है. एजेंट व दलाल के माध्यम से सीधे-साधे किशोर किशोरियों को प्रलोभन देकर, नौकरी और पैसे का लालच देकर नगरों व महानगरों में बेच देते हैं. बढ़ती उम्र व विद्यार्थी जीवन में आने वाली बुराइयों के प्रति अगर हम सभी जागरूक रहें, तो हमारा जीवन व समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा और सुरक्षित रहेगा. एक शिक्षित परिवार समाज, देश व विश्व निर्माण के लिए न केवल विद्यार्थी लेकिन अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, परिवार और पूरे समाज को जागरूक बनना है और पूरे माहौल को अनुकूल बनाना है. सिस्टर सुशीला ने कहा कि नशापान हमारे समाज की बुराई है. हमारे समाज को नशामुक्त समाज बनाना है. प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी को एक जागरूक और जिम्मेदार नेक इंसान बनना है. बदलाव एक व्यक्ति से संभव नहीं है. यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है. विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ कर कार्यशाला में शामिल होकर अपने अपने विचार रखें. रांची विश्वविद्यालय एनएसएस द्वारा बेस्ट कार्यक्रम अधिकारी के अवार्ड से नवाजे गये कॉलेज के प्रोफेसर अमित कुमार और बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक का अवॉर्ड प्राप्त नेहा खलखो ने भी अपने अनुभव साझे किये. प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभी ने संकल्प लिया कि हम बुराई से दूर रहेंगे. अच्छी तरह पढ़ाई कर परिवार समाज और देश का नाम रोशन करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप फादर अमित डांग, फादर अमृत खेरवार, फादर सुमन बारला, प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफेसर बुनदीप लकड़ा, प्रोफेसर विक्टोरिया, शिल्पा, स्मिता, डॉक्टर पुष्पलता, डॉक्टर अजीता, एल्विन, अनुपम व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >