पंचायत में हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्र घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

मोहल्ले में ब्राउन शुगर पीने से मना करने पर किया हमला

गुमला. शहर से सटे तर्री गांव में भरी पंचायत में चाकूबाजी की घटना घटी है, जिसमें पिता व पुत्र घायल हो गये. दोनों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. हमला करने वाले एक आरोपी विशाल सिन्हा को पंचायत में मौजूद लोगों ने पकड़ा. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक तर्री में कुछ दिन पूर्व आनंद नगर मोहल्ले के लोगों ने पांच से छह युवकों को एक अर्द्धनिर्मित घर में ब्राउन शुगर पीते हुए पकड़ा था. दोबारा गलती नहीं करने की हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया गया था. इसके बाद मामला शांत हो गया था. इधर मंगलवार को अभियुक्त सोनू सिन्हा व विशाल सिन्हा की मां ने तर्री निवासी 52 वर्षीय रामानंद सिंह के साथ गाली-गलौज किया. इस बात को लेकर बुधवार की सुबह नौ बजे तर्री गांव स्थित शिव मंदिर के समीप पंचायत बैठी थी, जहां अभियुक्त की मां को बुलाया गया था. उसे समझाने-बुझाने के बाद पंचायत ने उसके बेटे को बुलाने की बात कही थी. महिला का दोनों बेटे पंचायत स्थल पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद महिला के छोटे बेटे सोनू सिन्हा ने चाकू निकाल कर रामानंद सिंह और उसके पुत्र 24 वर्षीय जयदेव सिंह पर हमला कर दिया, जिससे दोनों के पेट में चोट लगी. पंचायत द्वारा विशाल सिंह को पड़क लिया गया. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. सोनू सिन्हा फरार है. घटना के बाद दोनों पिता पुत्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >