Gumla News: चैनपुर कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुधा अंकिता तिर्की ने साझा किया अनुभव

चैनपुर के अलबर्ट एक्का कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद का आयोजन हुआ, जहाँ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने युवाओं को खेल और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सिसई,गुमला: परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में मेरा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया. विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. इसके बाद युवा संवाद एवं खेल संवाद का आयोजन हुआ. इसमें खेल में करियर, प्रशिक्षण, फिटनेस, अनुशासन और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गयी.

यह भी पढ़ें : Gumla News: U-DISE पोर्टल पर लापरवाही उजागर, कई स्कूलों में छात्र प्रोफाइल का काम शून्य; 24 घंटे में मांगा जवाब

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ने साझा किये अनुभव

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चैनपुर दानपुर की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की रहीं. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी सुधा अंकिता तिर्की ने विद्यार्थियों के साथ अपने खेल अनुभव साझा किये.

उन्होंने तुर्की, स्पेन, नॉर्वे और इटली में खेले गये मुकाबलों के अनुभव बताते हुए युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

हॉकी खिलाड़ी ने भी किया संवाद

हॉकी खिलाड़ी एवं साई हजारीबाग से जुड़े मिथिलेश उरांव ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने फिटनेस, टीम भावना, निरंतर अभ्यास और विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने के महत्व पर प्रकाश डाला.

विद्यार्थियों ने दोनों खिलाड़ियों से खेल प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं, खेल में करियर और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे. खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें खेल के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेल जगत की संभावनाओं को समझने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं.

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेल और अनुशासन पर भी ध्यान देने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >