खड़िया यूथ सम्मेलन कोनबीर नवाटोली में 19 अक्तूबर से

खड़िया समन्वय समिति झारखंड के अध्यक्ष डॉ चंद्र किशोर केरकेट्टा की अध्यक्षता में बैठक संत पॉल कॉलेज कोनबीर नवाटोली में हुई.

14 गुम 27 में बैठक करते लोग प्रतिनिधि, गुमला खड़िया समन्वय समिति झारखंड के अध्यक्ष डॉ चंद्र किशोर केरकेट्टा की अध्यक्षता में बैठक संत पॉल कॉलेज कोनबीर नवाटोली में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 से 22 अक्तूबर को तीन दिनी खड़िया यूथ सम्मेलन कोनबीर नवाटोली गुमला में किया जायेगा. अध्यक्ष डॉ चंद्र किशोर केरकेट्टा ने कहा कि खड़िया समाज को मजबूत बनाने के लिए युवाओं व युवतियों को सामाजिक कार्य में आगे आना होगा. आने वाला समय युवाओं का होगा. समाज के सभी कार्यों को जानना व समझना होगा. युवा ही समाज की असली ताकत है. महासोहोर कुलकांत केरकेट्टा ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए गुमला, सिमडेगा व रांची जिला के सभी खड़िया समाज के लोगों को एक मंच में आना होगा. तब ही समाज मजबूत होगा. बासिल किड़ो ने कहा कि खड़िया समाज को बचाना है तो अपनी भाषा को बचाना होगा. भाषा को बचाने के लिए समाज की माताओं को अपनी भाषा को अपने बच्चों से बात करना होगा. मौके पर रतिया खड़िया, ललित केरकेट्टा, संजीत केरकेट्टा, सोमरा खड़िया, एलिजाबेथ, अघनु खड़िया, ओजोन कुल्लू, मनरोहन किड़ो, सुमन कुल्लू, दयाल केरकेट्टा, अनमोल सोरेंग, राजेश कुल्लू, लिब्यानुश कुल्लू, जेम्स केरकेट्टा, जॉन अगुस्तीन टेटे, सुचिता कुल्लू, एस्टानिस्लास इंदवार, इलियास बा, रजत कुमार टेटे, अजय खड़िया सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >