अस्पताल परिसर को स्वच्छ व बदबू से मुक्त रखें : निदेशक

अस्पताल परिसर को स्वच्छ व बदबू से मुक्त रखें : निदेशक

गुमला. गुमला. लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के निदेशक विद्या भूषण ने सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड व ओपीडी का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में निदेशक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की. वार्ता के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया. प्रसव एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गयी की अपराह्न 4:10 बजे तक 10 महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया गया, जबकि दो मामलों में सी-सेक्शन ऑपरेशन किया गया. सभी प्रसूताओं को प्रसव के बाद निगरानी में रखा गया है. सर्जिकल वार्ड में 118 मरीज, जनरल वार्ड में 150 मरीज, पुरुष वार्ड में 27, महिला वार्ड में 19 तथा बच्चों के वार्ड में 39 मरीज भर्ती पाये गये. ओपीडी में कुल 530 मरीजों का निबंधन किया गया, वहीं 27 आयुष्मान कार्ड निर्गत किये गये. अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि भर्ती व बाह्य रोगियों को यथासंभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही अन्य प्रखंडों से सदर अस्पताल गुमला तक 81 मरीजों के लाने-ले जाने हेतु एंबुलेंस सुविधा प्रदान की गयी. निरीक्षण के समय अस्पताल प्रबंधक अनुपस्थित पाये गये. निदेशक ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ व बदबू से मुक्त रखने के निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >