मुरगा के समीप पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

कामडारा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण युवक की मौके पर ही जान चली गई.

कामडारा. थाना क्षेत्र के रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर मुरगा के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बुरूहातु निवासी शनिका सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, शनिका सिंह बसिया से अपने घर बुरूहातु लौट रहे थे. इसी दौरान मुरगा गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में शनिका सिंह की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >