JPSC 2021 Exam Update : झारखंड में 4 सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तारीख से होगा Exam

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी JPSC ने 4 सिविल सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इन परीक्षाओं में कुल 252 पदों के लिए 3,69,327 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इसके लिए पूरे राज्य में 1102 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

JPSC 2021 Exam Update : (रांची) : झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission- JPSC) द्वारा सातवीं (2017), आठवीं (2018), नौवीं (2019) और 10वीं (2020) सिविल सेवा परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. परीक्षा आगामी 19 सितंबर से दो पालियों में होगी.

आयोग में कुल 252 पदों के लिए पूरे राज्य में 3,69,327 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसके लिए पूरे राज्य में 1102 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वहीं, रांची में कुल 79,667 अभ्यर्थियों के लिए 197 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. आयोग के पास 4 सिविल सेवा परीक्षा के लिए करीब 5 लाख 30 हजार आवेदन आये. इनमें करीब एक लाख 64 हजार आवेदन रद्द कर दिये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, सिर्फ अधूरा आवेदन मिलने के कारण करीब एक लाख 40 हजार 700 आवेदन रद्द कर दिये गये हैं. इसी प्रकार करीब 24 हजार 400 आवेदन पेमेंट नहीं करने के कारण रद्द कर दिये गये हैं. वहीं, करीब 244 आवेदन ओवरएज रहने के कारण रद्द किये गये हैं.

Also Read: Jharkhand: नमाज के लिए कमरा आवंटित किये जाने पर गरमायी सियासत, बीजेपी ने कहा- सदन से सड़क तक करेंगे आंदोलन

आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी गयी थी. आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने का लिंक दिये जाने और रद्द आवेदन की सूची जारी करने के कुछ देर बाद एक साथ कई उम्मीदवार द्वारा वेबसाइट क्रैश भी कर गया. हालांकि, इसे तत्काल दुरुस्त भी कर लिया गया.

इस प्रारंभिक परीक्षा में पहली बार काफी संख्या में उम्मीदवार के शामिल होने के कारण कई जिलों में ब्लॉक स्तर पर भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के मद्देनजर सभी जिला प्रशासन को विशेष हिदायत भी दी गयी है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >