चैनपुर. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को चैनपुर में जिला अध्यक्ष अनूप फ्रांसिस कुजूर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी कृष्ण चिक बड़ाईक ने कहा कि संगठन की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिये कार्यकर्ताओं को सक्रिय, जवाबदेह और समर्पित भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में सर्वसम्मति से सभी पंचायतों में संगठन विस्तार, नियमित बैठक आयोजित करने तथा युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया. साथ ही आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान तेज करने और जन सरोकार के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया. बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा चिक बड़ाईक, जिला अध्यक्ष सूरज कुमार, सिलास बड़ा, प्रदीप कुमार साहू, यशोदा उरांव, काजल कुमारी, जोगिंदर मुंडा, राकेश बड़ा, रूपेश कुमार, ओमोस तिर्की, महेंद्र बड़ाईक, संजय तिर्की, सुखदेव रौतिया तथा अनूप एक्का सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
चैनपुर में जेएलकेएम की प्रखंड स्तरीय बैठक
चैनपुर में जेएलकेएम की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प लिया गया।

चैनपुर में जेएलकेएम की प्रखंड स्तरीय बैठक