Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में आज इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के हैं आसार, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में आज रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना है. राज्य के सिमडेगा, गिरिडीह, गुमला, पाकुड़, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा एवं खूंटी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इस संदर्भ में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में आज रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना है. राज्य के सिमडेगा, गिरिडीह, गुमला, पाकुड़, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा एवं खूंटी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इस संदर्भ में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज रविवार को झारखंड के सिमडेगा, गिरिडीह, गुमला, पाकुड़, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा एवं खूंटी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वैज्ञानिकों ने मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. खासकर खेत में काम कर रहे किसान भाइयों से अपील की है कि मौसम खराब रहने पर पेड़ के नीचे नहीं रहे. सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं.

Also Read: JPSC News Update : झारखंड हाईकोर्ट छठी जेपीएससी के रिजल्ट को चुनौती देनेवाली 16 याचिकाओं पर इस दिन सुनायेगा फैसला, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्रत्येक वर्ष जून में अच्छी बारिश हुई है. वर्ष 2011 में जून में 588 मिमी बारिश हुई थी. वर्ष 1994 में 28 जून को सबसे अधिक 224.3 मिमी वर्षा हुई थी. जून के महीने में वर्ष 2012 में 108.5 मिमी, वर्ष 2013 में 360 मिमी, वर्ष 2014 में 175.8 मिमी, वर्ष 2015 में 281.7 मिमी, वर्ष 2016 में 158.2 मिमी, वर्ष 2017 में 172.3 मिमी, वर्ष 2018 में 110.6 मिमी, वर्ष 2019 में 124 मिमी, 2020 में 311.1 मिमी वर्षा हुई थी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मानसून कब दे रहा दस्तक, आज किन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >