Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में गणतंत्र दिवस को कैसा रहेगा मौसम, जानिए कब है बारिश की संभावना, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है. पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर झारखंड में दिख रहा है. इससे न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे चढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 26 जनवरी को काले बादल छाये रह सकते हैं. 28 और 29 जनवरी को बारिश हो सकती है.

झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. इस कारण न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे चढ़ रहा है. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जनवरी से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने का अनुमान किया है. इसके अनुसार 28 और 29 जनवरी को बारिश हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी, बारिश के भी हैं आसार, पढ़िए कब मिलेगी ठंड से राहत

बारिश का ज्यादा असर झारखंड के मध्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में रहेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान एक बार फिर गिर सकता है. रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.5 तथा डालटनगंज का 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में ठंड से लोगों को कब से मिल रही है राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >