14वें राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची ऑवरऑल चैंपियन, पश्चिमी सिंहभूम बना रनर अप

Jharkhand News, Kharswan News : पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची के तीरंदाज 16 स्वर्ण, 21 रजत, 15 कांस्य पदक (कुल 52 पदक) जीत कर पहले स्थान पर रहे. जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिला के तीरंदाज 10 स्वर्ण, 7 रजत, 6 कांस्य समेत कुल 23 पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहे. बोकारो जिला के तीरंदाज 7 स्वर्ण, 4 रजत, 5 कांस्य समेत कुल 16 पदक जीत कर तीसरे स्थान पर रहे.

Jharkhand News, Kharswan News, खरसावां (शचिंद्र कुमार दाश) : इंडियन राउंड के 14वें राज्य स्तरीय तीरंदाजी में रांची ऑवरऑल चैंपियन बना, जबकि पश्चिमी सिंहभूम रनर रहा. तीसरे स्थान पर बोकारो जिला की टीम रही. सभी तीरंदाज खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया.

पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची के तीरंदाज 16 स्वर्ण, 21 रजत, 15 कांस्य पदक (कुल 52 पदक) जीत कर पहले स्थान पर रहे. जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिला के तीरंदाज 10 स्वर्ण, 7 रजत, 6 कांस्य समेत कुल 23 पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहे. बोकारो जिला के तीरंदाज 7 स्वर्ण, 4 रजत, 5 कांस्य समेत कुल 16 पदक जीत कर तीसरे स्थान पर रहे.

Also Read: सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर चाईबासा में हुई जन सुनवाई, जानें कितने लोग अब तक हैं इस योजना से वंचित

प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, धनबाद, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, सिल्ली, अर्जुना क्लब, एकलव्य क्लब आदि यूनिट के करीब 350 तीरंदाज ने शिरकत किये. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच राजेंद्र गुईया, हरेंद्र सिंह, बीएस राव, सुमीत मिश्रा, डी साईश्वरी, मो समसाद, मनोज कुमार, हिमांशु मोहंती आदि उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >