Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन से मिले विधायक चमरा लिंडा, अल्पसंख्यक विद्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण को कैबिनेट से स्वीकृति के लिए जताया आभार

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक चमरा लिंडा और विधायक जीगा सुसरन होरो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए वर्ष 2010 से लंबित वेतन निर्धारण को मंत्रिमंडल से स्वीकृति दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक विद्यालयों की समस्याओं का प्राथमिकता के अनुसार निराकरण का आश्वासन दिया.

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक चमरा लिंडा और विधायक जीगा सुसरन होरो के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है. राज्य के सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में इससे खुशी है.

Also Read: Lalu Prasad Yadav : लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में रिम्स निदेशक ने मांगी माफी, लंबे समय के लिए सुनवाई स्थगित

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमावली, नवीन अंशदायी योजना 2004 और अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त 126 शिक्षकों के सेवा अनुमोदन से जुड़े मामले के निराकरण का भी आग्रह किया.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया एग्रोटेक किसान मेले का उद्घाटन, किसानों के हितों की रक्षा को बतायीं पहली प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अल्पसंख्यक विद्यालयों की समस्याओं का प्राथमिकता के अनुसार निराकरण किया जाएगा. इस मौके पर बिशप बरवा, फादर ए मिंज, पीटर खेस, मुकुल कुल्लू और निरंजन कुमार शांडिल्य मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand News : ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करने मोरहाबादी पहुंचे रांची के उपायुक्त, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >