Jharkhand News : सड़क हादसे में डॉ एसएन साहू की मौत, गुमला से लौटने के दौरान कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

डॉ एस एन साहू स्वीफ्ट डिजायर कार से गुमला से सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे. इसी क्रम में जामटोली के पास स्वीफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में डॉक्टर एसएन साहू की मौत हो गई.

Jharkhand News, सिमडेगा न्यूज (रविकांत साहू) : झारखंड के सिमडेगा सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर एसएन साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये हादसा रात लगभग 10 बजे के करीब हुआ है. वे गुमला से सिमडेगा सदर अस्पताल लौट रहे थे. इसी दौरान जामटोली के पास स्वीफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें उनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की.

मिली जानकारी के अनुसार डॉ एस एन साहू स्वीफ्ट डिजायर कार से गुमला से सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे. इसी क्रम में जामटोली के पास स्वीफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में डॉक्टर एसएन साहू की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक डॉक्टर एसएन साहू की मौत हो चुकी थी.

Also Read: School Reopen : झारखंड में आज से खुल गये क्लास 6 से ऊपर के प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल कब खुलेंगे

इस हादसे से सिमडेगा अस्पताल के कर्मियों में शोक की लहर है. इस घटना को सुनकर लोग स्तब्ध रह गए. डॉ साहू नाइट ड्यूटी करने के लिए अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे. इसी क्रम में कोलेबिरा थाना इलाके के जामटोली मुख्य पथ पर यह घटना हुई.

Also Read: Pitru Paksha 2021 : पितृ पक्ष आज से शुरू, कल से होगा पितृ पक्ष का तर्पण, पितरों के तर्पण का ये है महत्व

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >