Jharkhand News : झारखंड में देवर ने अपनी विधवा भाभी को टांगी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी शिवचरण को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार ने कहा कि अभियुक्त ने जानकारी दी है कि उसकी भाभी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसलिए उसने गुस्सा में उसे मार दिया.

Jharkhand News, गुमला न्यूज : झारखंड के गुमला जिले के पालकोट में विधवा भाभी सोमवारी देवी देवर शिवचरण सिंह पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन देवर शादी करने को तैयार नहीं था. दबाव से तंग आकर देवर ने अपनी ही विधवा भाभी की टांगी से हत्या कर दी. ये मामला पालकोट थाना क्षेत्र की कुलूकेरा पंचायत के भूसड़ीटोली गांव का है. हत्या करने बाद आरोपी थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी शिवचरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

गांव की सोमवारी देवी (35 वर्ष) की हत्या उसके ही देवर शिवचरण सिंह ने (24 वर्ष) रविवार की रात्रि 11 बजे अपने ही घर में कुल्हाड़ी (टांगी) से सिर में वार कर कर दी. हत्या करने के बाद सोमवार की सुबह शिवचरण थाना पहुंचा जहां उसने सारी आपबीती पालकोट थानेदार राहुल कुमार झा को बतायी. थानेदार हत्या के आरोपी को लेकर भूसड़ीटोली लेकर गये. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने नवनियुक्त जज सुभाष चंद को दिलायी शपथ, अब जजों की संख्या हुई 20

हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी शिवचरण को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार ने कहा कि अभियुक्त ने जानकारी दी है कि उसकी भाभी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसलिए उसने गुस्सा में उसे मार दिया. शिवचरण के बड़े भाई की कुछ दिन पहले ही देहांत हो गया था. इसके बाद से भाभी अपने देवर से शादी करना चाह रही थी.

Also Read: झारखंड में अनाथ बच्चियों का गुरुकुल हुआ बंद, लोगों ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, डीसी ने दिया ये आश्वासन

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >