झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा पालकोट प्रखंड की नयी प्रखंड इकाई का गठन

गुमला के पालकोट में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की नई प्रखंड इकाई का गठन हुआ। निमरोद एक्का अध्यक्ष और किशोरी केसरी उपाध्यक्ष चुने गए।

गुमला अंतर्गत पालकोट प्रखंड के बाजार टाड़ शेड में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक किशोरी केसरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पालकोट प्रखंड इकाई का नया गठन किया गया. इसमें निमरोद एक्का को अध्यक्ष, किशोरी केसरी को उपाध्यक्ष, अजय कुमार कुजूर को सचिव, बसंत सिंह को उप सचिव, जोन केरकेट्टा को कोषाध्यक्ष तथा हीरा प्रधान को संरक्षक सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को नियमित बैठक होगी. साथ ही जुलाई माह के अंत तक छूटे हुए झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर उनके नाम संगठन से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया. सदस्यों ने यह भी तय किया कि पालकोट के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर पुराने प्रखंड कार्यालय में संगठन के लिये एक कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी. बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाये रखने तथा संगठन की गोपनीयता का पालन करने की शपथ दिलायी गयी. बैठक में ललिता भगत, चुनिया उरांव, तीज उरांव, मुकूट मिंज, सुशील बिलूंग, हेमंत लकड़ा, इति भगत, सूर्य नारायण किसान, सबरन राम किसान, कुशल सोरेंग, बंसत सिंह, सुदर्शन नगेसिया, विजय डुंगडुंग, गंदूरा सिंह, तेतरू नगेसिया, उनूल डुगडुंग, जीतू मांझी, जुनास बिलूंग, इलियस केरकेट्टा, सोमरा खड़िया, सफरुदीन हुसैन मियां, फूलचंद सोरेंग, लौरेस केरकेट्टा एवं वीरेंद्र मुंडा सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >