टोंगो में झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह

टोंगो में झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह

चैनपुर. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा चैनपुर के तत्वावधान में टोंगो में झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह हुआ. समारोह में सरकार से मांग की गयी कि न्याय के साथ सम्मान व समाज में आंदोलनकारियों को स्वाभिमान के साथ जीने के अधिकार के तहत राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, बाल बच्चों को रोजी-रोजगार व नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता को दूर कर सभी को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये दिया जाये. साथ ही आंदोलनकारियों की उम्र को देखते हुए नि:शुल्क मेडिकल व समूह बीमा 15-15 लाख रुपये हो. आंदोलनकारियों ने ऑनलाइन जमीन के नाम पर की जा रही गड़बड़ी को रोकने की मांग की. मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक बार फिर से आंदोलन को तैयार रहें. राज्य के सभी जिले के आंदोलनकारी आज अपने बच्चों के अधिकारों के लिए गोलबंद हुए और प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हुए हैं. करो या मरो की तर्ज पर शीघ्र ही एक आंदोलन करने करने का निर्णय लिया जायेगा. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने घरों में नहीं बाहर निकले. अपने परंपरागत हथियारों अभी से तेज करते रहें. उलगुलान का बिगुल शीघ्र फूंका जायेगा. प्रभारी अंथन लकड़ा ने कहा कि अलग राज्य व झारखंड के माय-माटी के मूल्यों तथा अस्तित्व-अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करना है. केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के कारण आज हमारी पहचान है. अध्यक्षता प्रकाश खलखो ने की. झारखंड आंदोलनकारी सुधीर उरांव ने कहा कि झारखंड की पहचान झारखंड आंदोलनकारी के कारण ही है. हम अपनी पहचान स्वाभिमान को मिटने नहीं देंगे. समारोह में विजय उरांव, सुजाता टोप्पो, इशाक टोप्पो, सुशीला लकड़ा, मांगा उरांव, पुनीत उरांव, नीलू देवी, सोमारी देवी, उर्मिला देवी, मार्शल लकड़ा, सुनील केरकेट्टा, महेंद्र उरांव, सिकंदर उरांव, सुखदेव उरांव, वरदान तिर्की, ईश्वर टोप्पो, जोहन खेस आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >