मजदूर की जगह जेसीबी से खोदा गड्ढा, टीम ने की जांच

मजदूर की जगह जेसीबी से खोदा गड्ढा, टीम ने की जांच

सिसई. प्रखंड में आम बागवानी के लिए खोदे गये गड्ढे में जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया है. जबकि मनरेगा एक्ट के तहत मजदूरों से गड्ढा खुदवाना है. इससे स्थानीय स्तर पर मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल सके. लेकिन यहां प्रशासन की मिलीभगत से कई जगहों पर मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया. ऐसा ही एक मामला सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत में आया है. यहां आम बागवानी व पौधरोपण के लिए मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया गया. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गुमला उपायुक्त से लिखित रूप से की थी. इसके बाद प्रशासन ने एक जांच टीम का गठन किया. जांच टीम गुरुवार को शिवनाथपुर पहुंच जेसीबी मशीन से खोदे गये गड्ढे की जांच की. टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की है. हालांकि प्राथमिक जांच में जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदने की पुष्टि हुई है. जांच टीम ने कहा है कि इसमें जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >