डुमरी, गुमला : प्रखंड स्थित जनता उच्च विद्यालय नवाडीह में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. एचएम फादर ब्यातुष किंडो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल नहीं लाने की हिदायत दी. मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.
समय प्रबंधन और स्वअध्ययन पर जोर
शिक्षिका एडेला कुजूर ने समय प्रबंधन, जबकि शिक्षिका सुषमा ने स्वअध्ययन और नियमित विद्यालय आने के महत्व पर जोर दिया. शिक्षक जेम्स ने कहा कि साफ-सफाई व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है. शिक्षक समीर ने परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने की बात कही.
शिक्षक अभय ने आधार कार्ड, अपार कार्ड और छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा कीं. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे.
