हिमाचल में पिता बहा रहे पसीना, गुमला में दादा-दादी के पास रहकर बेटी ने किया कमाल

JAC Inter Result 2026: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. प्लस टू एसएस हाई स्कूल के छात्र तौसीफ राजा 94.20 प्रतिशत अंक लाकर साइंस में जिला टॉपर बने हैं, वहीं खुशी कुमारी ने आर्ट्स में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रखंड के कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

JAC Inter Result 2026, गुमला (अजीत साहू की रिपोर्ट): मेहनत और अटूट लगन का कोई विकल्प नहीं होता, इस बात को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सच कर दिखाया है. इस वाक्य को अच्छी तरह से चरितार्थ किया प्लस टू एसएस हाई स्कूल, घाघरा के छात्र-छात्राओं ने. यहां पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे प्रखंड को गौरवान्वित किया है.” स्कूल के छात्र तौसीफ राजा ने विज्ञान संकाय (Science) में 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे गुमला जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. कोटामाटी ग्राम निवासी तौसीफ के पिता वारिस खान और माता सरवरी बीबी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गदगद हैं. तौसीफ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है. उनका भविष्य का लक्ष्य UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देश की सेवा करना है.

आर्ट्स में भी बेटियों ने मारी बाजी

केवल विज्ञान ही नहीं, बल्कि कला संकाय (Arts) में भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है. चांची गांव की छात्रा खुशी कुमारी ने 89.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं, नंदिनी सिंह ने 88.80 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी काबिलियत का परिचय दिया है. इसी संकाय की करुणा कुमारी ने भी 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया है.

Also Read: झुमरी तिलैया में LPG किल्लत और महंगाई की मार, मिठाइयां 20% महंगी

संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी

प्रखंड की एक और होनहार छात्रा नमीसा उरांव ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह साबित किया कि गरीबी कभी भी प्रतिभा के आड़े नहीं आती. नमीसा एक राजमिस्त्री की बेटी हैं और उनके पिता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं. अपने दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई करने वाली नमीसा नर्सिंग के क्षेत्र में जाकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी के निरंतर सहयोग और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है.

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों में खुशी की लहर है. शिक्षक संतोष कुमार, वीरेंद्र उरांव, महेंद्र कुमार, किरण कुमारी, ओसिस सुरीन, आरती कुमारी और बसंत कुमार साहू सहित पूरे विद्यालय परिवार ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. प्रखंड के लोगों का मानना है कि इन विद्यार्थियों की सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डेफ क्रिकेट टीम की जीत पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >