गुमला. सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व जिला युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा को कांग्रेस जिला कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. अध्यक्ष बनने के बाद श्री तिग्गा ने कहा है कि हम सभी को मिल कर पार्टी को संगठित व मजबूत करना है. पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें मिल कर काम करना होगा. इधर, रांची से गुमला पहुंचने पर संसदीय कार्यालय लोहरदगा रोड दुंदुरिया में राजनील तिग्गा का स्वागत किया गया. गुमला शहर के टावर चौक के समीप आतिशबाजी भी की गयी. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी आशिक अंसारी, प्रदेश सचिव अकिल रहमान, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष रोहित उरांव, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, निवर्तमान वार्ड पार्षद सीता देवी, गुमला प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर, मंसूब अंसारी, रफी अली, मोहम्मद शादाब, इबरार अंसारी, दीपक विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष लखन राम, मंडल अध्यक्ष नारायण भगत, ब्रजकिशोर उरांव, नारायण रजक, एनएसयूआइ के जिला अध्यक्ष प्रीति कुमारी, जय सिंह, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, कार्यालय प्रभारी रूपेश सन्नी, अरविंद साहू, अंजली नता बाड़ा, सगीर आलम, मोहम्मद पप्पू, गणेश राम, सौरव कुमार, अखिलेश राम, रामकिशन उरांव, विजय उरांव, मुजाहिद, निलेश उरांव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
