गुमला. मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय (फिशरी कॉलेज) गुमला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से देशभक्ति व राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस को लेकर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों का दौर प्रात: 7.30 बजे तिरंगा ध्वजारोहण के साथ हुआ.
ये भी पढ़ें: गुमला में युवाओं ने छेड़ी हरियाली की मुहिम,150 पौधे बांटे, गांव में रोपे पेड़
महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉक्टर एके शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किय गया. इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम व परिसर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया. वहीं मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ (मत्स्य) कुसुमलता ने भाग लिया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गयी.
ये भी पढ़ें: गुमला में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, सामूहिक गान, भाषण एवं काव्य-पाठ के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम व सम्मान व्यक्त किया. मौके पर सहायक प्राध्यापिका सह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर कस्तूरी चट्टोपाध्याय, गैर शैक्षणिक कर्मचारी संजय नाथ पाठक सहित महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, विद्यार्थी व कर्मी मौजूद रहे.
