कई होटलों से जब्त किये गये अवैध शराब

कई होटलों से जब्त किये गये अवैध शराब

गुमला. उत्पाद विभाग ने घाघरा थाना के विभिन्न होटलों व ढाबा में की छापेमारी कर कई लीटर शराब जब्त की है. उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर उत्पाद अधीक्षक गुमला द्वारा गठित टीम द्वारा घाघरा थाना के विभिन्न होटलों व ढाबा में मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. घाघरा के चाहत होटल, ग्रीन गार्डेन, जय माता दी होटल, बड़काडीह में एक झोपड़ी होटल सह घर में छापेमारी की गयी. तलाशी के क्रम में चाहत होटल से बीयर के नौ बोतल व विदेशी शराब के पांच बोतल बरामद किये गये. बड़काडीह स्थित एक होटल सह घर की तलाशी लेने पर जावा महुआ 50 किलो व पांच लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ. उत्पाद अधीक्षक ने कहा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा.

जंगली भालू के हमले से किसान घायल

गुमला. रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र स्थित बिरकेरा टांगरटोली गांव निवासी 48 वर्षीय राम केरकेट्टा भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में उसका एक पैर टूट गया है. इसके बावजूद वह भालू से जान बचा कर किसी तरह गांव पहुंचा. सोमवार को दोपहर राम बकरी चराने गांव के पास घोड़ा पहाड़ जंगल गया था. उसी समय एक भालू पीछे से अचानक हमला कर दिया. भालू के हमले से राम का दाहिना पैर का घुटना नीचे से टूट गया. घायल राम भालू से किसी तरह पीछा छुड़ा कर अपनी जान बचाते हुए अपने गांव पहुंचा. गांव वाले उसकी चीख पुकार सुनकर उसके सामने आये, तो देखा कि वह बुरी तरह से जख्मी है और कराह रहा है. गांव वाले उसे उठा कर घर ले गये. इसके बाद उसे इलाज के लिए सोमवार की रात सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >