मानव तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

कामडारा प्रखंड की एक नाबालिग को नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करों द्वारा दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया था. इस मामले में कुरकुरा थाना की पुलिस ने आरोपी मानव तस्कर कुरकुरा निवासी जलेश्वर चीक बड़ाइक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करों द्वारा दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया था. इस मामले में कुरकुरा थाना की पुलिस ने आरोपी मानव तस्कर कुरकुरा निवासी जलेश्वर चीक बड़ाइक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताते चलें कि मानव तस्कर द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिग को दिल्ली ले जाया गया था. जिसके बाद नाबालिग के विरोध करने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था.

किसी प्रकार नाबालिग फोन करके अपने परिजनों को घटना के बारे में बतायी. जिसके बाद परिजनों ने कुरकुरा थाना पहुंच कर जलेश्वर चीक बड़ाइक समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना के संबंध में कुरकुरा थाना प्रभारी शारिक अली ने बताया कि 25 सितंबर को इलाके की एक नाबालिग लड़की को मानव तस्कर महिला व पुरुष ने रांची के काजू फैक्टरी में 15 हजार रुपये प्रतिमाह की मजदूरी पर काम दिलाने का झांसा दिया और 27 सितंबर को कुरकुरा रेलवे स्टेशन से रांची के नाम पर दिल्ली ले गया.

नाबालिग के साथ सिमडेगा की एक युवती भी शामिल है. दोनों को मानव तस्करों ने दिल्ली के एक कोठी में मजदूरी करने का दबाव देने लगा. विरोध करने पर मारपीट करते हुए एक कमरे में कैद कर दिया गया था. पूरे मामले का खुलासा दिल्ली से नाबालिग ने फोन के माध्यम से की है. वहीं दिल्ली में कैद नाबालिग की सकुशल वापसी और मामले में संलिप्त सभी मानव तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर कुरकुरा पुलिस प्रयासरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >