कामडारा में हॉकी टूर्नामेंट 13 अगस्त से आयोजित

कामडारा मिशन मैदान में 13 से 15 अगस्त तक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इच्छुक टीमें जल्द अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराएं.

कामडारा: स्वतंत्रता दिवस पर कामडारा मिशन मैदान में तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए वीर बिरसा क्रीड़ा समिति कामडारा के अध्यक्ष वरदान तोपनो और सचिव जुनास सुरीन ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी.

सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. समिति के पदाधिकारियों ने इच्छुक हॉकी टीमों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समय रहते आयोजन समिति से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >