सास की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार, जेल

सास की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार, जेल

भरनो. भरनो थाना के सुकुरहुटू गांव में 87 वर्षीय बूढ़ी सास को कीटनाशक पिलाने व नुकीली चीज से मार कर हत्या करने के मामले में भरनो पुलिस ने हत्यारोपी बहू रानी उरांव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. महिला को चार बच्चे हैं, जिसमें सबसे छोटी बेटी तीन साल की रेशमा अपनी मां के बिना नहीं रह सकती है. इसलिए वह रेशमा को भी अपने साथ जेल ले गयी. आरोपी बहू रानी उरांव ने बताया कि उसका पति शनि उरांव काम करने के लिए ईंट-भट्ठा पर गया है. उसके चार बच्चे हैं. सास बीमार रहती थी. सभी का उसे ही पालन-पोषण करना पड़ रहा था. बीमार सास की इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे. सास भी भगवान से रोजाना मौत मांग रही थी, जिससे तंग होकर उससे जघन्य अपराध हो गया. रानी उरांव के जेल जाने के बाद उसके तीन अन्य छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा हो गये हैं.

ओटीपी देते ही 14 हजार की ठगी

गुमला. सिमडेगा थाना के कुरडेग चापाबारी निवासी पिंकी कुमारी ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर ऑनलाइन 14 हजार रुपये ठगी होने की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि आठ अक्तूबर की सुबह 11.30 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल आया, जिसमें खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए बैंक का खाता चालू करने के लिए मेरे से ओटीपी नंबर मांगा. इसके बाद उसके कहे अनुसार मैंने उसे नंबर दे दिया. इसके बाद मेरे खाता से तीन किस्तों में 14 हजार, 688 रुपये कट गया. इस संबंध में उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >