Gumla News: हाइकोर्ट के आदेश पर रमेश कुमार को मिलेगा ₹36,840 ब्याज, 15 साल 6 माह की राशि पर 8% दर से भुगतान

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद चतरा जिला प्रशासन ने रमेश कुमार को 36,840 रुपये ब्याज भुगतान की स्वीकृति दी है। जानिए इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी।

गुमला: झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चतरा जिला प्रशासन ने गुमला निवासी रमेश कुमार को 36,840 रुपये ब्याज के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है. इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी, चतरा की ओर से 25 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है.

जारी आदेश के अनुसार, मामला झारखंड हाइकोर्ट में दायर डब्ल्यूपी (सी) संख्या 3291/2022, रमेश कुमार बनाम राज्य सरकार एवं अन्य से संबंधित है. हाइकोर्ट की ओर से 22 जुलाई 2025 को पारित न्यायादेश और बाद में दायर अवमानना वाद के अनुपालन में रमेश कुमार द्वारा जमा डीडी की राशि पर ब्याज का भुगतान किया जाना है.

15 साल से अधिक अवधि का मिलेगा ब्याज

आदेश में बताया गया है कि रमेश कुमार की ओर से डीडी संख्या 069134 के माध्यम से जमा राशि को कार्यालय में प्रस्तुत करने से लेकर भुगतान की अवधि तक 15 वर्ष छह माह के लिए आठ प्रतिशत की सामान्य ब्याज दर से कुल 36,840 रुपये ब्याज निर्धारित किया गया है.

सरकार से आवंटन मिलने के बाद भुगतान की स्वीकृति

रमेश कुमार को ब्याज की राशि के भुगतान के लिए सरकार के वित्त विभाग तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की स्वीकृति के बाद आवंटन प्राप्त हुआ. इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने बिल संख्या 64/2026-27 के माध्यम से कोषागार से 36,840 रुपये की निकासी कर रमेश कुमार को भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >