Jharkhand News, Hemant Soren Live Updates : झारखंड सरकार ने एक साल पूरे होने पर नौकरियां बांटी, विकास योजनाएं और हाईटेक सुविधाएं शुरू कीं

Hemant Soren News, Jharkhand Government 1 year, Ranchi News Live Updates : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज मंगलवार (29 दिसंबर, 2020) को एक साल पूरा कर रही है. पहली वर्षगांठ पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. झारखंड सरकार ने एक साल पूरे होने पर नौकरियां बांटीं, विकास योजनाएं और हाईटेक सुविधाएं शुरू कीं. इस दौरान राज्य के सभी 24 जिलों में भी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विकास मेले का आयोजन किया गया.

Live Updates
10:14 PM. 29 Dec 20 4:44 PM. 29 Dec

लापरवाह अधिकारी होंगे बर्खास्त

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि तय समय में प्रमाण पत्र नहीं जारी करने पर जिम्मेदार अधिकारी को बर्खास्त किया जायेगा. काम में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया. सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक वाहन प्रचार-प्रसार करेगा. सीएम हेमंत सोरेन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को एक साल पूरा होने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

9:06 PM. 29 Dec 20 3:36 PM. 29 Dec

मनरेगा मजदूरी बढ़ेगी 

मनरेगा मजदूरी के रूप में 225 रुपये देगी झारखंड सरकार. इसे बढ़ाकर तीन सौ रुपये किया जायेगा. कम पैसे के कारण लोग रुचि नहीं लेते हैं. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सभी पद स्वीकृत किये गये हैं. इसी साल से पढ़ाई शुरू होगी. पांच लाख और लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जायेगा.

9:06 PM. 29 Dec 20 3:36 PM. 29 Dec

खेल का मैदान हो रहा विकसित

झारखंड के ग्रामीण इलाके में खेल का मैदान विकसित किया जा रहा है. यहां चेंजिंग रूम की सुविधा भी होगी. वन उपज को बाजार और उचित मूल्य के लिए फेडरेशन का गठन किया जायेगा. 77347 का वन पट्टा तैयार किया गया है.

9:06 PM. 29 Dec 20 3:36 PM. 29 Dec

ट्राइबल यूनिवर्सिटी की सौगात

सीएम हेमंत सोरेन कहा कि मार्च से पहले ट्राइबल यूनिवर्सिटी की सौगात मिल जायेगी. पशुधन योजना के जरिए गरीबों व किसानों को एटीएम देने की कोशिश की गयी है. झारखंड मछली निर्यात करने की दिशा में प्रयासरत है.

9:06 PM. 29 Dec 20 3:36 PM. 29 Dec

जेपीएससी का नया कैलेंडर

जेपीएससी का नया कैलेंडर जारी होगा और लगातार नियुक्ति की जायेगी. अगले वर्ष के पहले सप्ताह से जेपीएससी नियुक्ति प्रक्रिया आरम्भ कर देगा. अनुबंधकर्मियों की मांगों को लेकर कमेटी गठित की गयी है. स्थायी समाधान को लेकर सरकार प्रयासरत है.

9:06 PM. 29 Dec 20 3:36 PM. 29 Dec

20 घंटे मिल रही बिजली 

पलामू प्रमंडल के लोगों को 20 घंटे बिजली मिल रही है. पहले बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान थे. हर जिले में मॉडल स्कूल (सीबीएसई से संबद्ध) संचालित किया जायेगा. विदेश में पढ़ रहे छात्रों को स्कॉलरशिप दी जायेगी. ये देश का पहला राज्य होगा.

मुख्य बातें

Hemant Soren News, Jharkhand Government 1 year, Ranchi News Live Updates : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज मंगलवार (29 दिसंबर, 2020) को एक साल पूरा कर रही है. पहली वर्षगांठ पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. झारखंड सरकार ने एक साल पूरे होने पर नौकरियां बांटीं, विकास योजनाएं और हाईटेक सुविधाएं शुरू कीं. इस दौरान राज्य के सभी 24 जिलों में भी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विकास मेले का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >