प्रतिनिधि, गुमला
भाजपा जिला कार्यालय डुमरडीह में जिलाध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. इसमें गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिले के पदधारी, सभी जिलों के प्रभारी, प्रवासी प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों व प्रवासी प्रभारी को शक्ति केंद्र और बूथ को सशक्त बनाने का निर्देश दिया. कहा जिस तरह से एसआइआर के काम में हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं. बूथ स्तर को भी मजबूत करने की जरूरत है. आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती को पार्टी ने धूमधाम और विस्तार से मनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत सभी मंडलों के मंदिरों में 29 तारीख को दीपोत्सव मानना है. मौके पर प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि शहर से लेकर गांव तक की जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है.
भाजपा के कार्यकर्ता आम जनों के बीच जाकर देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे कार्यों को बताने का काम करें और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मदद करें. क्योंकि इस सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. विपक्ष द्वारा फैलाये गये नकारात्मक विषयों का खंडन सोशल मीडिया के माध्यम से भी करने की जरूरत है. आगामी पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका ही 2029 के चुनाव की दशा और दिशा तय करेगी. संचालन जिला महामंत्री संदीप प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन लोहरदगा जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने किया. मौके पर समीर उरांव, मनोज सिंह, सुदर्शन भगत, मुनेश्वर साहू, मनीर उरांव, विनय कुमार लाल, दीपक पुरी, सुबोध सिंह गुड्डू, कमलेश उरांव, ओम सिंह, किरण बाड़ा, संयुक्ता देवी, शकुंतला उरांव, अशोक बड़ाइक, निर्मल गोयल, सत्यनारायण पटेल, भैरो सिंह खरवार, गजाधर सिंह, सुरेश नाथ सिंह, अमन यादव, अजातशत्रु, पायल तिवारी, गौरी किंडो, श्याम सुंदर साहू, विजय सिंह पिंटू, सोनामणि देवी, अमरमणि उरांव, सविंद्र कुमार सिंह, विजय मिश्रा, यशवंत सिंह, दिलीप बड़ाइक, भिखारी भगत, राजेश सिंह, भोला चौधरी, निरंजन सिंह, प्राण गोविंद दत्ता, विपिन सिंह, संजय कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
