हेलमेट जीवन रक्षक है, इसका उपयोग करें : एसडीओ

हेलमेट जीवन रक्षक है, इसका उपयोग करें : एसडीओ

गुमला. गुमला के नर्सिंग कौशल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. एसडीओ राजीव नीरज, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल उपस्थित थे. एसडीओ ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा करना है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं से सड़क सुरक्षा की टीम संवाद किया. इस चर्चा में सबसे पहले हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व पर जोर दिया गया. टीम ने बताया कि यह सुरक्षा उपकरण दुर्घटना के समय जान बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बातचीत के दौरान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के गंभीर परिणामों के बारे में बताया गया. टीम ने स्पष्ट किया कि मोबाइल का उपयोग न केवल ध्यान भंग करता है. बल्कि इससे प्रतिक्रिया का समय भी बहुत धीमा हो जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. साथ ही लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के नुकसानों पर भी प्रकाश डाला गया. राजीव नीरज ने लेन ड्राइविंग और नियम संगत ड्राइविंग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इन सरल नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. उन्होंने हेलमेट को जीवन रक्षक बताते हुए सभी से इसे अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की. ज्ञान शंकर जायसवाल ने गुड समेरिटन योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से 2000 रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी. सुरेश प्रसाद यादव ने एडवांस पुलिसिंग के तहत सड़क सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, नर्सिंग कौशल कॉलेज की प्रिंसिपल नीरजा, शिक्षिका सुमिता चटर्जी समेत अन्य शिक्षक और सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >