सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल

सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल

भरनो. भरनो थाना के एनएच 43 में गुरुवार को विजयादशमी के दिन कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जुरा के समीप शाम 4:30 बजे एक टेंपो ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी, जिससे तीन युवक हेमंत उरांव, सनोज उरांव, जितेंद्र उरांव घायल हो गये. घायल युवक हेमंत उरांव को गंभीर चोट लगने से रिम्स रेफर किया गया. दूसरी घटना डुंबो के समीप पैदल सड़क पार करने के दौरान अमलिया निवासी राजकिशोर उरांव को एक बाइक सवार व्यक्ति ने शराब के नशे में कुचल डाला. घायल युवक को ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. तीसरी घटना एक बाइक सवार युवक ने भरनो निवासी टेंपो ड्राइवर इम्तियाज खान को डाड़हा में टक्कर मार दी, जिससे इम्तियाज खान घायल हो गया और पैर की हड्डी टूट गयी. उसे रांची ले जाया गया. शाम सात बजे बाजार रोड में दो बाइक आपस में टकरा गये, जिससे हरिजन मोहल्ला निवासी अंकित राम घायल हो गया. उसे जशलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं अन्य दो युवकों को हल्की चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >