गुमला : सिसई में हथियार व गोली के साथ दो लोग गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल

सिसई पुलिस ने छारदा नगर डहरटोली गांव निवासी बलजीत उरांव व सुदीप उरांव एक लोडेड पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

सिसई पुलिस ने छारदा नगर डहरटोली गांव निवासी बलजीत उरांव व सुदीप उरांव एक लोडेड पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि सिसई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छारदा नगर डहरटोली गांव में कुछ अपराधी प्रवृति के लोग किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए एसपी के निर्देश पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी, जिसमें बलजीत उरांव के पास से एक पिस्टल व उसका मैगजीन में एक 7.65 एमएम का गोली व सुदीप उरांव के पास से 7.65 एमएम की दो जिंदा गोली बरामद की गयी. बरामद समान के कागजात मांगने पर उन्होंने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया. गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. छापेमारी में थानेदार आदित्य कुमार चौधरी, एसआइ भावेश कुमार, हवलदार निमन उरांव, आरक्षी सुबोध गोप, नगीना यादव आदि शामिल थे.

Also Read: गुमला में मिचौंग ने मचाई तबाही, धान की फसल बर्बाद, किसान बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >