गुमला : सेरेंगदाग सतकोनवा में नक्सली हमले के बाद एसपी की अगुवाई में एरिया डॉमिनेशन तथा सर्च ऑपरेशन जारी

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आसपास के सभी क्षेत्रों में गुमला जिला पुलिस बल, लोहरदगा जिला पुलिस बल तथा सीआरपीएफ 158 के द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन तथा एरिया डॉमिनेशन चल रहा है.

गुमला के सेरेंगदाग सतकोनवा में नक्सली हमले की जांच के लिए एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. टीम में पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) मनीष कुमार व घाघरा के थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, एसएटी और सीआरपीएफ 158 की टीम शामिल है. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के अलावा एरिया डॉमिनेशन तथा सर्च ऑपरेशन चलाया. घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की. प्रत्यक्षर्शियों के बयान लिए. इसमें घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं. आगे की कार्रवाई जारी है. शुरुआती जांच के बाद इस टीम का मानना है कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रविंद्र गंजू दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया है, ऐसा प्रतीत होता है. इस संबंध में घाघरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

गुमला, लोहरदगा की पुलिस के साथ सीआरपीएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आसपास के सभी क्षेत्रों में गुमला जिला पुलिस बल, लोहरदगा जिला पुलिस बल तथा सीआरपीएफ 158 के द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन तथा एरिया डॉमिनेशन चल रहा है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इस कांड में संलिप्त दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नक्सली जोनल कमांडर माठू लोहरा गिरफ्तार, गुमला के चैनपुर थाना में हमला करने में था शामिल
कंपनी के मैनेजर के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बता दें कि भाकपा माओवादी संगठन ने सेरेंगदाग सतकोनवा में नौ जनवरी को आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. कंपनी के मैनेजर के बयान पर घाघरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. बताया कि 9 जनवरी की आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे घाघरा थाना क्षेत्र के सतकोनवा पिकेट में अज्ञात भाकपा माओवादी दस्ते ने सेरेंगदाग माइंस क्षेत्र अंतर्गत भैंसबथान माइंस में खनन कार्य में लगी बीकेबी कंपनी के तीन हाईवा, M2 कंपनी के एक हाईवा, डॉल्फिन कंपनी के एक हाईवा, एक पिकअप वैन, व हाफ डाला बॉक्साइट गाड़ी (कुल 7 गाड़ियों) को जला दिया था.

Also Read: प्रभात खबर विशेष : गुमला में अब नक्सली अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं, बोले एसपी हरविंदर सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >