गुमला पुलिस चोर को किया गिरफ्तार, जेल

गुमला पुलिस चोर को किया गिरफ्तार, जेल

गुमला. गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की शाम एक चोर सुयेब आलम उर्फ छोटू (24) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पैंट के पॉकेट से एक सोने के कान का झुमका बरामद किया है. यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि एसपी को मिली सूचना पर मेरे नेतृत्व में टीम का गठन कर बाजारटांड़ गुमला में छापेमारी की गयी. गुमला बाजारटांड़ पहुंची, तो पुलिस को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम इस्लामपुर निवासी सुयेब आलम उर्फ छोटू बताया. तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत तलाशी लेने पर उसके पैंट के पॉकेट से सोना का कान के एक जोड़ा झुमका मिला. इस संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि मेरे साथ इस्लामपुर निवासी सुहेल उर्फ चोली व इलियन अंसारी उर्फ नबाव द्वारा 10 सितंबर की रात में तीनों मिल कर मो आदिल के घर में घुस कर एक जोड़ा सोने का झुमका एवं कुछ पैसा चोरी की थी. जिसमें पैसे को हमलोगों ने खर्च कर दिया. तथा सोने की झुमका को लेकर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया.

8.45 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी

गुमला. गुमला शहर के आंबेडकर नगर खड़िया पाड़ा निवासी अकबर खान (41 वर्ष) के बैंक खाता से साइबर अपराधियों ने आठ लाख, 45 हजार रुपये की निकासी कर ली है. इस संबंध में अकबर खान ने गुमला थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई व अपने पैसे की बरामदगी की मांग की है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 11 सितंबर की दोपहर उसके एचडीएफसी बैंक खाता 50200042278578 से आठ लाख 45 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया. इसके बाद बैंक जाने पर मुझे ठगी होने की जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार मोबाइल हैक कर राशि की निकासी की गयी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >