Gumla News: टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा की सड़क हादसे में मौत, मंदिर में पूजा-पाठ स्थगित

Gumla News: सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया गणेश बैगा की कमर के ऊपर से गुजर गया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. नाजुक हालत को देखते हए डॉक्टरों ने उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Gumla News|Tanginath Temple Pujari Death: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा (26) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. दुर्घटना शुक्रवार को हुई. जिस ट्रक के नीचे दबकर पुजारी की मौत हुई, उस ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

साप्ताहिक बाजार डुमरी से लौटते समय ट्रैक्टर से कुचल गये गणेश बैगा

श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और बैगा समुदाय के लोगों ने गणेश बैगा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. लोगों ने कहा है कि गणेश बैगा शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार डुमरी आया था. बाजार में खरीदारी करने के बाद ट्रैक्टर के पिछले हिस्से (पाटा) पर खड़े होकर लौट रहा था. उसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी, जिससे वे असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े.

गणेश की कमर के ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर

सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया गणेश बैगा की कमर के ऊपर से गुजर गया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. नाजुक हालत को देखते हए डॉक्टरों ने उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गुमला पहुंचने से पहले ही गणेश बैगा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हालांकि, उन्हें गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूरे बैगा समाज में मातम छा गया है. अब कुछ समय तक पूजा-पाठ स्थगित रहेगा.

गणेश बैगा के निधन से क्षेत्र के लोग हैं स्तब्ध

बैगा के असामयिक निधन से टांगीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सभी स्तब्ध हैं. लोगों ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताया है. टांगीनाथ धाम में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

Ranchi News: रांची के इस इलाके में CID की छापामारी, रोजगार के नाम पर ठगी का किया पर्दाफाश

Shravani Mela 2025: बाबा मंदिर में श्रावणी मेला के दौरान हाईटेक सुरक्षा के इंतजाम, 11 जुलाई से गूंजेगा ‘बोल बम’

Ganja Smuggling: देवघर में श्रावणी मेला से पहले पुष्पा मूवी स्टाइल में गांजा तस्करी की कोशिश , 3 गिरफ्तार

Fire Accident: जमशेदपुर के अमूल प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, पूरा गोदाम जलकर खाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >