पूर्व प्रधान महालेखाकार के निधन पर गुमला में शोक

पूर्व प्रधान महालेखाकार के निधन पर गुमला में शोक

गुमला. सिमडेगा जिले के जरैन गांव निवासी पूर्व प्रधान महालेखाकर बेंजामिन लकड़ा के निधन से गुमला में शोक की लहर है. बेंजामिन संत इग्नासियुस उवि गुमला के पूर्ववर्ती छात्र थे. संत इग्नासियुस एलुमनी एसोसिएशन गुमला ने बेंजामिन लकड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया है. स्कूल के एचएम फादर मनोहर खोया ने कहा है कि बेंजामिन लकड़ा एक समाजसेवी, भाषाविद व प्रखंड चिंतक थे. वे अक्सर छात्रों व युवाओं के बारे में सोचते थे. जब भी गुमला आते, स्कूल के छात्रों को मार्गदर्शन करते थे. शिक्षक संजय शर्मा ने कहा कि बेंजामिन लकड़ा के आकस्मिक निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है. छोटे से गांव जरैन (सिमडेगा) से निकल कर कठिन संघर्ष के बल पर उच्च शिखर तक पहुंचना और अपनी आत्मकथा “ए युवा, तू रोता क्यों है?” के जरिए युवा पीढ़ियों को प्रेरित करना उनके असाधारण व्यक्तित्व की पहचान है. उन्होंने अपने निजी संसाधनों से ग्रामीण आदिवासी युवाओं को आइएएस कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाया. वे केवल प्रशासक ही नहीं. बल्कि समाजसेवी, भाषाविद, प्रखर चिंतक और युवाओं के प्रेरक थे. विद्यालय, गुरुजनों और शिक्षा जगत के प्रति उनकी कृतज्ञता सदैव स्मरणीय रहेगी. स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र अशोक कुमार ने कहा कि वे युवाओं के प्रेरक थे. सामाजिक कार्यों में अक्सर बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे. शोक प्रकट करने वालों में जुगनू मिंज, बाघंबर ओहदार, दुर्जय पासवान, दीपक वर्मा काजू, दीपक गुप्ता, नंदकिशोर नंद, सुजीत भगत, प्रकाश मोहन, ब्रह्मदेव कुमार, अभिजीत कुमार, कुमार सुंदरम भारद्वाज, राजेश लोहानी, नीलकंठ कुमार, संजय कुमार, सुबोध दास, डॉ सुधांशू, श्याम सुंदर यादव, मोबिनुद्दीन अंसारी, अजय सिंह, ऋषि, रत्नेश कुमार, सतीश कुमार, अनूप किंडो, शंकर कुमार रवि, अमित, एके साहू, सतीश खलखो, प्रदीप कुमार, जेपी सिंह, रवि तिग्गा, ए जिशान, सच्चिदानंद गोप, शाहिद हसन, रजनीश कुमार मिंकू, निपुण गुप्ता, दीपू ठाकुर, भूषण भगत, कुणाल प्रजापति, गौरव सिंह, प्रिय प्रतीक, राजदीप गुप्ता, अभय ठाकुर, आशुतोष कुमार शेरा, बसंत कुमार आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >