गुमला : गरीबों की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ, कोई दे रहा किराये का पैसा तो कोई भोजन

झारखंड में लॉकडाउन 3.0 जारी है. गुमला व सिमडेगा जिला के सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के पहले मजदूरी करने रांची गये थे. परंतु लॉकडाउन में फंस गये. काम नहीं मिल रहा है. किराये के मकान में रह रहे हैं. मजदूरी कर जो पैसा कमाया था. वह भी खत्म हो गया है. कुछ पैसा था. वह किराया भाड़ा दे दिया है. जिससे परिवारों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

गुमला : झारखंड में लॉकडाउन 3.0 जारी है. गुमला व सिमडेगा जिला के सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के पहले मजदूरी करने रांची गये थे. परंतु लॉकडाउन में फंस गये. काम नहीं मिल रहा है. किराये के मकान में रह रहे हैं. मजदूरी कर जो पैसा कमाया था. वह भी खत्म हो गया है. कुछ पैसा था. वह किराया भाड़ा दे दिया है. जिससे परिवारों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

Also Read: Lockdown : आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में फंसे झारखंड के 700 मजदूर, सरकार से लगायी घर वापसी की गुहार

रांची में फंसे इन मजदूरों को मिशन बदलाव रांची और जगरनाथपुर की टीम मदद कर रही है. गरीबी व संकट में जी रहे मजदूरों के घर 10 दिन का अनाज मिशन बदलाव के सदस्यों द्वारा पहुंचाया गया है. जगरनाथपुर इलाके में रहने वाले गुमला व सिमडेगा जिला के मजदूरों को मिशन बदलाव के सुधीर कुमार ने अनाज देकर मदद किया है.

वहीं मजदूरों के बीच में मास्क व डिटॉल का भी वितरण किया गया है. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी को जरूरत की सामग्री दी गयी. साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गयी. मौके पर सुधीर कुमार, प्रशांत कुमार सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >